.

आजमगढ़: राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के विजेताओं को आकांक्षा समिति ने किया सम्मानित


उत्तर प्रदेश पर्व- हमारी संस्कृति हमारी पहचान संस्कृति उत्सव 2024-25 में बने विजेता

आजमगढ़: संस्कृति मंत्रालय, पर्यटन एवं संस्कृति परिषद उत्तर प्रदेश के संयुक्त तत्वावधान में उत्तर प्रदेश पर्व हमारी संस्कृति हमारी पहचान संस्कृति उत्सव 2024-25 के अंतर्गत राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के विजेताओं का सम्मान समारोह आकांक्षा समिति आजमगढ़ द्वारा हरिऔध कला केंद्र में किया गया। जिसमें आजमगढ़ मंडल की समूह नृत्य प्रतियोगिता में तपस्या क्रिएटिव स्कूल, आजमगढ़ , एकल नृत्यों की प्रतियोगिता में आसिनी देव यादव (भरत नाट्यम), लोक नृत्य में किशन मधेशिया, समूह नृत्य के प्रथम आए हुए कलाकारों सुनील कुमार, सौरभ, विनायक, आरुष, शुभम, रिया कुमारी, तान्या कुमारी, प्राची, अविका, साँची, श्रेया, आराध्या, वर्तिका शामिल थे। सभी कलाकारों को पुरस्कार आकांक्षा समिति की अध्यक्ष श्रीमती नूपुर चहल, श्रीमती श्रद्धा सिंह, श्रीमती निशा, श्रीमती तमन्ना सिंगारिया, श्रीमती नूपुर, डॉक्टर गरिमा और श्रीमती प्रिया ने संयुक्त रूप से प्रदान किया। इस अवसर पर अभिषेक राय तोशी सुनील दत्त विश्वकर्मा, कमलेश सोनकर उपस्थित थे।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment