01 वर्ष पूर्व रसोइया के वीजा पर मास्को पहुंचा था आजमगढ़ का युवक
रूस - यूक्रेन युद्ध में मौत की जताई जा रही है आशंका
आजमगढ़ : जिले के रौनापार थाना क्षेत्र के बनकटा बाजार के रहने वाले युवक कन्हैया यादव 42 पुत्र फौजदार यादव की मास्को में छह माह पूर्व मौत हो गई थी। कन्हैया यादव की डेड बॉडी 23 दिसंबर की शाम वाराणसी के बाबतपुर एयरपोर्ट पर पहुंची। जहां से देर रात शव लेने प्रशाशन की एंबुलेंस ले कर आई। पार्थिव शरीर को पैतृक निवास स्थान बनकटा बाजार भेजा गया। मामले की जानकारी मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। आजमगढ़ जिले के रौनापार थाना क्षेत्र के रहने वाले कन्हैया यादव 16 जनवरी 2024 को कुक वीजा पर रूस की राजधानी मास्को पहुंचे थे। चर्चा है कि इसी दौरान रूस और यूक्रेन में चल रहे युद्ध में ट्रेनिंग देकर कन्हैया को लड़ाई के मैदान में भेज दिया गया। इस लड़ाई में 9 मई को वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। गंभीर अवस्था में इलाज के लिए मास्को के अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां इलाज के दौरान 17 जून 2024 को कन्हैया यादव की मौत हो गई थी। इस मौत की जानकारी ना तो भारत सरकार को मिली और ना ही परिजनों को मिली। इस बारे में परिजनों ने बताया कि 6 दिसंबर को मास्को की एंबेसी से फोन आया जिसमें बताया गया कि कन्हैया यादव की मौत हो चुकी है। ऐसे में 17 जून 2024 को मृत कन्हैया यादव की डेड बॉडी 23 दिसंबर 2024 को देर रात्रि आजमगढ़ पहुंची। हालांकि जिला प्रशासन ने मौत कैसे हुई है इसकी जानकारी से इनकार किया है।
Blogger Comment
Facebook Comment