उ.प्र. स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ की बैठक संपन्न, कर्मचारी हित को लेकर हुई चर्चा
आजमगढ़: उत्तर प्रदेश स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ के तत्वावधान में बुधवार को नगर पलिका परिषद् आजमगढ़ के बार हाल में पूर्व घोषित आन्दोलन कर्मचारी सन्देश यात्रा के तहत कर्मचारियों की सभा का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथी के रूप में संगठन के कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष रमाकांत मिश्र मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरुवात संगठन के जिला अध्यक्ष धनंजय सिंह बाऊ व मौजूद कर्मचारियों ने मुख्य अतिथि श्री मिश्र का माल्यार्पण कर स्वागत किया। सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि हमारा संगठन सदैव कर्मचारियों के साथ हैं। उनके सभी समस्याओं के समाधान के लिए हमारा संगठन सदैव समर्पित रहता है। इस दौरान उन्होंने कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रादेशिक एवं स्थानीय समस्याओं के समाधान हेतु एक संगठन की अति आवश्यकता है। जिसके लिए धनंजय सिंह बाऊ को पूर्वांचल अध्यक्ष तथा असलम खान को मंडल अध्यक्ष मनोनीत की जाता है। उन्होंने कर्मचारियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना भी की।
Blogger Comment
Facebook Comment