.

.
.

आजमगढ़: अज्ञात वाहन के धक्के से घायल मजदूर की उपचार के दौरान मौत


कंधरापुर थाना क्षेत्र की घटना, पीड़ित परिवार के लिए सरकारी मदद की लगी गुहार

आज़मगढ़: कंधरापुर थाना क्षेत्र के सुखसुई पुलिया के पास बुधवार की सुबह किसी कार्य से पैदल जा रहे युवक किसी अज्ञात वाहन के धक्के से गम्भीर रुप से घायल हो गया। आसपास के लोगो ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया जहां डॉक्टर ने रेफर कर दिया। जिसके बाद लखनऊ के एक अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। कंधरापुर थाना क्षेत्र के ग्राम धरसन निवासी सत्य प्रकाश चौहान पुत्र सुबेलाल चौहान को कंधरापुर से जयराजपुर वाले रोड पर सुखसुई पुल के पास अज्ञात वाहन ने धक्का मार कर भाग गया। गांव के लोग उनको उठा कर सदर अस्पताल आजमगढ़ ले गये जहां से उन्हें रेफर कर दिया गया । शहर के एक डॉक्टर ने भी हालत देख जवाब दे दिया। परिजन उन्हें पीजीआई लखनऊ के लिए ले कर गए लेकिन उनकी मृत्यु हो गई। मृतक अत्यधिक निर्धन पृष्ठभूमि का था और मजदूरी का कार्य करता था। उनके
दो बच्चे सौरभ 13 वर्ष शुभम 10 वर्ष और पत्नी सरोज चौहान का रो रो कर बुरा हाल बना हुआ है। ग्रामीणों ने पीड़ित परिवार के लिए सरकारी मदद की गुहार लगाई है।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment