.

.
.

आजमगढ़: पोखरे पर कपड़े धोने गई मां के साथ रहीं तीन बच्चियां डूबी,02 की मौत


बरदह कस्बा के सिवान में हुआ दर्दनाक हादसा,मचा कोहराम

आजमगढ़: जिले के बरदह कस्बा के सिवान में स्थित पोखरे में शुक्रवार को दिन में करीब तीन बजे तीन बच्चियां डूब गईं। जिसमें से एक को बचा लिया गया। जबकि दो की डूबने से मौत हो गई। बता दें कि बरदह से सटे खराट गांव निवासिनी सरोज देवी पत्नी रमेश विश्वकर्मा घर से करीब 500 मीटर दूर अपनी तीन पुत्री रिया 11 वर्ष, रानी 9 वर्ष, खुशी 7 वर्ष के साथ कपड़ा धोने के लिए गई थी। कपड़ा साफ करने के दौरान ही तीनों लड़कियां पोखरे के पास ही खेलती रहीं और उनका पैर फिसल गया। इसी दौरान तीनों लड़कियां पोखरे में डूबने लगी। मां सरोज देवी ने साड़ी फेंक कर सबसे छोटी बच्ची खुशी को बचा लिया और शोर करते हुए घर पर आकर इसकी जानकारी दी। करीब आधे घंटे के प्रयास के बाद ग्रामीण पोखरे से रिया और रानी को निकाल सके और इसके बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरदह ले गए। जहां पर डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शव को कब्जे में ले लिया और पीएम के लिए भेजा। चार बहनों में मृत दोनों बहन बड़ी थीं। सबसे छोटी पुत्री अपनी दादी सुधरा देवी के साथ घर पर ही थी। घटना के बाद हड़कंप मच गया। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल रहा। मृतक रिया कक्षा 4 रानी कक्षा 3 में बरदह में प्राइवेट स्कूल में पढ़ती थी। प्रभारी थाना अध्यक्ष कमलाकांत वर्मा ने बताया कि दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment