लूट के लिए निकले बदमाशों की गंभीरपुर पुलिस से हुई मुलाकात
दो तमंचे ,तीन मोबाइल और बाइक बरामद
आजमगढ़: जिले में शुक्रवार की रात पुलिस मुठभेड़ में दो लुटेरे घायल हो गए। उनके पैर में गोली लगने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गंभीरपुर पुलिस से रोहुआ-भंवरतर मार्ग पर आमना-सामना होने के बाद मुठभेड़ में दोनों घायल हो गए। पुलिस के अनुसार लूट की घटना को अंजाम देने के लिए अपने साथी से मिलने जा रहे थे। आजमगढ़: जिले में गंभीरपुर क्षेत्र के रोहुआ-भंवरतर मार्ग पर शुक्रवार की रात पुलिस से बदमाशों की मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी। घायल बदमाशों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। थानाध्यक्ष अखिलेश चंद्र पांडेय अपने सहयोगियों के साथ रात्रि भ्रमण कर रहे थे। इसी बीच सूचना मिली कि बदमाश लूट की घटना को अंजाम देने के लिए रोहुआ- भंवरतर मार्ग पर जा रहे हैं। पुलिस टीम तत्काल इस मार्ग पर निकल पड़ी। कुछ दूर पर बाइक से आते दिखे बदमाश पीछे मुड़कर भागने लगे। पुलिस ने पीछा किया, तो बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में गोली बदमाश सुशील मौर्य निवासी कुंभ, बरदह के बाएं व संजय यादव निवासी कहला सिकंदर, देवगांव के दाहिने पैर में लग गई। घायल बदमाशों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। थानाध्यक्ष अखिलेश चंद्र पांडेय ने बताया कि बदमाश अपने साथी विशाल यादव निवासी कहला सिकंदर के यहां जा रहे थे। उसके साथ मिलकर लूट की घटना को अंजाम देने की योजना थी। दोनों कई घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं। अभी हाल ही में 26 अक्टूबर को सैदपुर पंदहा, मेंहनगर के संजय राम ने लूट की घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। वह अपनी पत्नी सुनीता देवी के साथ आधार कार्ड में संशोधन कराने के लिए चंद्रभानपुर छावनी, लालगंज गए थे।संशोधन कराने के बाद घर वापसी के समय श्री शारदा माता डिग्री कालेज के पास अज्ञात बदमाशों ने असलहे के बल पर मोबाइल, दोनों का आधार कार्ड, बाइक का कागज, ड्राइविंग लाइसेंस, इंश्योरेंस के कागज आदि छीन लिए थे। गंभीरपुर थाने में मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू की गई, तो दोनों बदमाशों का नाम प्रकाश में आया था।
Blogger Comment
Facebook Comment