'मैं लड़की हूं लड़ सकती हूँ' नारा महिलाओं के स्वाभिमान से जुड़ा हुआ है- विश्व विजय सिंह
05 जनवरी को आयोजित मैराथन दौड़ के संदर्भ में बैठक हुई
आजमगढ़: जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर कांग्रेस के स्थापना दिवस के अवसर पर जिलाध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह ने झंडारोहण किया। और कांग्रेसजनों के साथ कुंवर सिंह उद्यान पहुंच कर स्वतंत्रता आंदोलन मे शहीद महापुरुषों को पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया नमन किया। तदोपरांत जिला कांग्रेस कार्यालय पर 5 जनवरी 2022 को आयोजित मैराथन दौड़ प्रतियोगिता के संदर्भ में बैठक हुयी। बैठक में मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष विश्व विजय सिंह ने कांग्रेसजनो को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष विश्वविजय सिंह ने कहा महिलाओं को उनके हक के लिये जागरूक करने के उद्देश्य से अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी ने मैं लड़की हूं लड़ सकती हूँ का नारा दिया। यह नारा महिलाओं के स्वाभिमान से जुड़ा हुआ है उसी क्रम में महिलाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से महिला सशक्तिकरण की दिशा में आजमगढ़ कांग्रेस जनपद में दिनांक 5 जनवरी 2022 को आजमगढ़ के डीएवी कालेज मैदान से सुखदेव पहलवान स्टेडियम तक मैराथन दौड़ का आयोजन कर रही है। मैराथन दौड़ में बड़ी संख्या में लड़कियां शामिल होगी। मैराथन दौड़ में 16 साल के ऊपर की लड़कियां भाग ले सकती हैं। मैराथन दौड़ में शामिल होने के लिए लड़कियों का निशुल्क रजिस्ट्रेशन किया जायेगा रजिस्ट्रेसन की प्रक्रिया आनलाइन अथवा फार्म जमा कर भी पूरा किया जा सकता है। पुरस्कारों में स्कूटी स्मार्टफोन फिटनेस बैंड मेडल और सभी बच्चियों को सर्टिफिकेट एवं मैराथन में भाग लेने वाली सभी लड़कियों को मैं लड़की हूँ लड़ सकती हूं स्लोगन लगा टीशर्ट दिया जायेगा। बैठक में बेलाल अहमद, आद्या प्रसाद सिंह, मनोज कुमार सिंह, तेज बहादुर यादव, मुन्नू यादव, जगदम्बिका चतुर्वेदी, अमर बहादुर यादव, विशाल दुबे, राजेश्वरी पांडेय, अजीत राय, राजबली राम, शीला भारती, सीमा भारती, संतोष कुमार सिंह, उमेश सरोज, आदि लोग उपस्थित रहे।
Blogger Comment
Facebook Comment