पवई थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर गांव के पास सामने से आ रहे ट्रक ने स्कार्पियो में टक्कर मार दी
आजमगढ़ : पवई थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर के पास बुधवार की रात ट्रक के धक्के से स्कार्पियो सवार 40 वर्षीय युवक की मौत हो गई। उसका एक साथी घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सुल्तानपुर जनपद के अखंडनगर थाना क्षेत्र के भेलौरा गांव निवासी 40 वर्षीय संजय यादव पुत्र रामवीर यादव बुधवार को अपने साथी विकास जायसवाल के साथ स्कार्पियों से जौनपुर जनपद के शाहगंज बजार गया था। रात करीब साढ़े 10 बजे दोनों स्कार्पियों से घर लौट रहे थे। पवई थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर गांव के पास पहुंचते ही सामने से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। घटना के बाद ट्रक चालक गाड़ी छोड़ कर फरार हो गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्कार्पियों से संजय यादव व विकास जायसवाल को बाहर निकाला। संजय यादव की मौत हो चुकी थी। गंभीर रूप से घायल विकास जायसवाल को पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। संजय की मौत की खबर लगते ही परिवार में कोहराम मच गया। मृतक दो बाई दो बहन में बड़ा था। उसे एक पुत्र व एक पुत्री है।
Blogger Comment
Facebook Comment