आजमगढ़: शिक्षा क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले बुद्धिजीवियों को सामाजिक संगठन प्रयास ने सरायमीर के पूर्व माध्यमिक विद्यालय में सम्मानित कर उनका हौसला अफजाई किया। जिसमे खंड शिक्षा अधिकारी भी मौजूद रही। सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए संस्था के अध्यक्ष रणजीत सिंह ने कहा कि आजमगढ़ की माटी ने शिक्षा के जगत में वर्षो से मान बढ़ाया है, आज यह क्रम आज कुछ शिक्षकों की वजह से जारी है। श्री सिंह ने बताया कि बेसिक शिक्षा स्तर पर कड़ी मेहनत करते हुए शिक्षा के साथ-साथ अंतर्राष्ट्रीय स्तर के खो-खो खिलाड़ी तैयार करने वाले राम सिंह प्रधानाध्यापक सिकहुला अम्बारी, प्रतिमा उपाध्याय प्रधानाध्यापक बर्रा द्वितीय मार्टिनगंज, सफिया शफीक प्रधानाध्यापक पूर्व माध्यमिक विद्यालय सरायमीर, चंद्रभान प्रजापति मनरा मिर्जापुर, जियाउल इस्लाम प्रधानाध्यापक मनरा मिर्जापुर, अभिमन्यु यादव एवं संजय को प्रयास सामाजिक संग़ठन ने सम्मानित किया। सम्मान समारोह में मौजूद खंड शिक्षा अधिकारी श्रीमती प्रभावती ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों के जरिये अन्य लोगों को प्रेरित किया जाता है जिसके लिए प्रयास संगठन काबिले तारिफ हैं। इस अवसर पर बाबूराम पार्थ, अतुल श्रीवास्तव, ई.सुनील, डा. इमरान अहमद, शिखा मौर्या, डा. वीरेंद्र पाठक, अभिमन्यु यादव, कंचन मौर्य, रणजीत सिंह, शम्भू दयाल सोनकर, रामजनम मौर्य सहित विद्यालय के छात्र-छात्राएं और अभिवावक उपस्थित थे।
Blogger Comment
Facebook Comment