आजमगढ.:: जिले के एक परिषदीय विद्यालय में तरक्की की एक कडी और शुक्रवार को जुड गयी। इस पूर्व माध्यमिक विद्यालय में अब छात्रो को प्रोजेक्टर से भी शिक्षा मिलेगी। छात्रो के लिए यह सुविधा प्रदान की है शिक्षक अभिमन्यु ने जनसहयोग के माध्यम से। शुक्रवार को इसके शुभारम्भ होते ही छात्र, अभिभावक शिक्षक सभी प्रसन्न हुए।
पूर्व माध्यमिक विद्यालय सरायमीर आज शिक्षा के क्षेत्र मे मील का पत्थर साबित हो रहा है। शिक्षक अभिमन्यु का प्रयास रंग लाया। कारण एक एक कर नये प्रयोग से छात्र ही निखर रहे बल्कि जनपद के अन्य विद्यालयो में प्रतिस्पर्धा की भावना आई हैं। गुणवत्ता इस विद्यायल की किसी से छिपी नही है। बुकलेट से लगायत घर.घर जनसम्पर्क, विद्यालय में रंगरोगन के साथ विभूतियो के चित्र छात्रो को फर्राटा अंग्रजी बोलने आदि कान्वेट को मात देने वाली ब्यवस्था ने इस इस विद्यालय की रंगत ही बदल दी है। विद्यालय में प्रवेश कर छात्रो से रूबरू होते ही शिक्षण का सुखद अनुभव यहा दिख जाता है।शिक्षक अभिमन्यु यादव ने जनसहयोग से विद्यालय में प्रोजेक्टर की ब्यवस्था की है। जिसका शुभारम्भ शुक्रवार को खण्ड शिक्षाधिकारी प्रभवती देवी ने किया। अपने सम्बोधन में कहा की खास तौर से सरकारी शिक्षण संस्थान में आधुनिक तरीके से छात्रो को शिक्षा मिलनी यह सराहनीय कदम है। सभी विद्यालय शिक्षक ऐसे नये प्रयोग के प्रयास करें। अध्यक्षता रामप्रकाश संचालन अभिमन्यु यादव ने किया। इस दौरान सफिया शफीक, सुरेन्द्र यादव, वसी सिद्वकी, जेपी यादव, ओबैर्दुरहमान, रंजना आदि लोग थे।
Blogger Comment
Facebook Comment