बूढनपुर/आजमगढ़: कप्तानगंज थाना क्षेत्र के देउरपुर बाजार के पास रविवार की दोपहर बाइक सवार को वैगनार कार ने धक्का मार दिया जिससें बाइक पर सवार महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल ले जाय गया जहां डाक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार अम्बेडकर नगर जनपद के जलालपुर थाना क्षेत्र के छतौरा गांव निवासी रामप्रताप रविवार की दोपहर में बाइक से अपनी पत्नी लालती देवी 50 को अपने ससुराल कप्तानगंज थाना क्षेत्र के खिरीडीहा गांव जा रहे थे। जैसे ही बाइक कप्तानगजं थाना क्षेत्र के देउरपुर गांव के पास पहुंची ही थी कि बगल से ओवर टेक कर रही वैगन आर कार ने टक्कर मार दिया जिससें दम्पत्ति गंभीर रूप से घायल हो गये। स्थानीय अस्पताल पंहुचाने पर डाक्टर ने लालती को मृत घोषित कर दिया जबकि राम प्रताप का उपचार चल रहा है। मृतका के पास छह बच्चें है। बच्चों का रो रो कर बुरा हाल बना हुआ हे। घटना के बाद कार चालक कार सहित फरार हो गया। कार आजमगढ़ की तरफ से आ रही थी जबकि बाइक सवार आजमगढ की ओर जा रहा था।
Blogger Comment
Facebook Comment