


आजमगढ़ 27 जनवरी 2018 -- जनपद में 26 जनवरी को गणतन्त्र दिवस समारोह सुव्यवस्थित ढंग से और सादगी के साथ मनाया गया। इस अवसर पर आयुक्त कार्यालय में मण्डलायुक्त के. रविन्द्र नायक, कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी चन्द्र भूषण सिंह ने ध्वजारोहण किया तथा सवंधिान में उल्लिखित संकल्प के स्मरण एवं राष्ट गायन किया गया। इस अवसर राष्ट्रीय एकता, अखण्डता, धर्म निरपेक्षता और साम्प्रदायिक सौहार्द की भावना को मजबूत बनाने पर बल दिया गया।
इसके अतिरिक्त पुलिस लाइन में आयोजित गणतन्त्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में मण्डलायुक्त के. रविन्द्र नायक ने ध्वजारोहण की तथा परेड की सलामी ली। इसके अतिरिक्त परेड में जिले के स्वतन्त्रता संग्राम सेनानियों तथा पुलिस कर्मियों को भी सम्मानित किया गया। इस मौके पर स्कूल के बच्चों द्वारा देश भक्ति सम्बन्धित विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया।
इस अवसर पर अपने सम्बोधन में मण्डलायुक्त ने कहा कि हमारे अगणित देश भक्तों तथा अमर बलिदानियों ने जीवनभर संघर्ष कर जो स्वाधिनता हासिल की है। वह अमूल्य है और उसके रक्षा का अग्रेत्तर दायित्व हमारे उपर और नई पीढ़ी पर है। उन्होने विकास सम्बन्धी शासन की प्राथमिकताओं पर प्रकाश डालते हए कहा कि प्रदेश सरकार का लक्ष्य की जन आकांक्षाओं की पूर्ति तथा सबका साथ सबका विकास। प्रदेश सरकार सभी वर्गो की उन्नति, कल्याण एवं सर्वागीण विकास के लिए कृत संकल्प है। कार्यक्रम के दौरान सेवा में उल्लेखनीय योगदान देने पर पोलिसकर्मियों को पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र भी प्रदान किये गए। साथ ही समाज में विशेष योगदान देने वालों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर डीआईजी विजय भूषण, पुलिस अधीक्षक अजय कुमार साहनी, जिलाधिकारी चन्द्र भूषण सिंह, अपर जिलाधिकारी प्रशासन लवकुश कुमार त्रिपाठी, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व बीके गुप्ता, एसपी सिटी सुभाष चन्द गंगवार, एसपीआरए एनपी सिंह सहित अन्य अधिकारीगण, गणमान्य जन उपस्थित रहे। इसके पश्चात मण्डलायुक्त ने कुष्ठ सेवाश्रम में कम्बल, दवा, मिष्ठान एवं फल का वितरण किया।
कलेक्ट्रेट में ध्वजारोहण के पश्चात जिलाधिकारी ने स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी को सम्मानित किया तथा अपने सम्बोधन में स्वतन्त्रा संग्राम के इतिहास पर प्रकाश डालते हुए तथा बलिदानियों को नमन करते हुए देश भक्तों के जीवन के प्रेरक प्रंसग को दोहराया। उन्होने गणतन्त्र की मूल अवधारणाओं पर प्रकाश डालते हुए लोगों को प्रेरणा दी कि देश व समाज का निर्माण प्रेम तथा सदभावना से होता है, घृणा से नही। मेलजोल से होता है, बैर भाव से नही। एक दूसरे के धर्म का आदर करने से होता है, अनादर करने से नही।
जिलाधिकारी ने कहा कि बढ़ते हुए प्रदुषण तथा बढ़ती जनसंख्या से हमारी विकास प्रभावित हो रही है। सुखी भविष्य के लिए स्वच्छ पर्यावरण तथा सीमित परिवार की आवश्यकता है। उन्होने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा प्रशासन में जन सहभागिता तथा जनता की समस्याओं का निराकरण, जनजाजियों के विकास, पर्यावरण की सुरक्षा एवं पर्यावरण सन्तुलन, रोजगार कार्यक्रम, स्वास्थ्य सुविधा एवं सुरक्षा, उद्योगों का विकास, समाज कल्याण, महिला सुरक्षा एवं सशक्तिरण, शहरी विकास, खिलाड़ियों व शिक्षा को प्रोत्साहन, बृद्धों का कल्याण, किसानों के लिए फसल ऋण मोचन एवं सिचांई हेतु मुफ्त पानी देते हुए उनकी आय दोगुनी करने जैसे अनेक विकासपरक कल्याणकारी कार्यक्रमों का संचालन किया जा रहा है। जिलाधिकारी ने आगे कहा कि सभी धर्मो एवं सम्प्रदायों के लोग भारत के नागरिक है और उनमें पारस्परिक सदभावना और एकता से ही राष्ट्र उन्नत कर सकता है।

Blogger Comment
Facebook Comment