आजमगढ़. : विभिन्न कारणों से गंम्भीर रूप से झुलसकर जिला अस्पताल में भर्ती विवाहिता सहित दो लोगों की मौत हो गयी। बलिया जनपद के सलेमपुर निवासी निवासी अन्नू 20 पत्नी शेरू सिंह दो फरवरी को संदिग्ध परिसिथतियों में झुलस गई थी। उसे मऊ में भर्ती कराया गया था। शनिवार को हालत बिगड़ने पर उसे आजमगढ़ जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उपचार के रविवार की सुबह मौत हो गई। इसी क्रम में मऊ जिले के घोसी थाना क्षेत्र के धरौली गांव निवासी प्रीती 15 पुत्री परशुराम शुक्रवार को चाय बनाते समय झुलस गई थी। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उपचार के दौरान रविवार की सुबह उसकी मौत हो गई।
Blogger Comment
Facebook Comment