आजमगढ़: मध्य प्रदेश के राज्यपाल एवं उप्र के पूर्व मुख्यमंत्री रामनरेश यादव के 89वें जन्मदिन पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान कांग्रेसियों ने जिला महिला चिकित्सालय में मरीजों को जहां फल बांटा वहीं केक काटकर दीर्घायु होने की कामना की। स्व. भृगुराज सिंह शिक्षण सेवा संस्थान कार्यालय पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू की अध्यक्षता में राज्यपाल रामनरेश यादव का जन्मदिन सादगी पूर्वक मनाया गया। इस दौरान महिला चिकित्सालय में फल वितरित करते हुए ज्ञानू सिंह ने कहा कि रामनरेशजी का पूरा जीवन गरीबों, किसानों एवं मजलूमों की सेवा करते हुए बीता है। हम उनके दीर्घायु होने की कामना करते हैं। उनके ईमानदारी, सादगी और बेदाग राजनीतिक जीवन पर हम सभी को गर्व है। इस अवसर पर राजाराम यादव, वीरेन्द्र सिंह , आरपी राय, गनेश राम प्रजापति, विजेन्द्र सिंह , धनंजय सिंह , विजय सिंह , सुनील सिंह , अनुराग सिंह , विजय दुबे, देवेन्द्र प्रताप सिंह , दीपू अंकुर सिंह , दुर्गेश सिंह , सर्वेश तिवारी, अवनीश सिंह , शिखर श्रीवास्तव, विनय पांडेय आदि थे। उधर, दूरसंचार सलाहकार समिति के पूर्व सदस्य रामअवध यादव के नेतृत्व में राज्यपाल के 89वें जन्मदिन पर जिला महिला चिकित्सालय में मरीजों में फल वितरित किया गया। इस अवसर पर अजीत यादव, ज्ञानचंद्र, श्याम सुंदर, विलास, प्रमोद यादव, कमलेश मौर्य, हरेन्द्र, संतोष यादव, अशोक यादव, इसरार अहमद, रामविजय आदि उपस्थित थे। इसी प्रकार सिविल लाइन स्थित रामनरेश वर्मा के आवास पर रामनरेश यादव का जन्मदिन मनाया गया। इस अवसर पर केक काकर लोगों में मिठाइयां बांटी गई तथा उनके दीर्घायु होने की कामना की। इस अवसर पर प्रदीप यादव, राजाराम, रामकेस यादव, रामकृष्ण यादव, अशोक गुप्ता आदि थे।
Blogger Comment
Facebook Comment