आजमगढ़ : महराजगंज थाना क्षेत्र में विषाक्त पदार्थ निगलने से अचेत हुई विवाहिता सहित दो लोगों को उनके परिजनों ने उपचार हेतु जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। महराजगंज क्षेत्र के देवलपुर ग्राम निवासी संतोष प्रजापति की 24 वर्षीय पत्नी राधिका ने गुरुवार की रात अज्ञात कारणों स क्षुब्ध होकर जहर निगल लिया। स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र से रेफर कर दिए जाने पर परिजनों ने रात करीब साढ़े दस बजे उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इसी थाना क्षेत्र के गोपालपुर ग्राम निवासी अनीस (18) पुत्र अनवर ने परिजनों से हुए विवाद के कारण क्षुब्ध होकर शुक्रवार की सुबह जहर निगल लिया। जिला अस्पताल में अचेत युवक का उपचार चल रहा है।
Blogger Comment
Facebook Comment