कार्यकर्ताओं ने रक्तदान कर मरीजों में फल वितरित किया
आजमगढ़। उ0प्र0 के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का 43वां जन्मदिन आज जिले में समाजवादी पार्टी के लोगों ने धूम-धाम से मनाया। जन्मदिन के अवसर पर जहां पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने रक्तदान किया वहीँ केक काटकर मुख्यमंत्री की लम्बी उम्र की कामना के साथ ही 2017 में उन्हें पुनः मुख्य्मंत्री बनाने का संकल्प लिया ।
आजमगढ़ जिले के नेहरू हाल में शुक्रवार को उ0प्र0 के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्मदिन बड़े ही धूम-धाम से मनाया गया। इस अवसर पर मंत्रीगण, विधायक, पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता मौजूद रहे और लोगों ने जन्मदिन के अवसर पर रक्तदान किया तथा अस्पतालों में मरीजों को फल भी वितरित किया। इस दौरान नेताओं ने केक काटकर एक दूसरे को खिलाया और मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के दिर्घायु होने की कामना की। कार्यक्रम में पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष राम आसरे विश्वकर्मा ने मुख्यमंत्री को जन्मदिन की बधाई दी और कहा कि समाजवादी पार्टी द्वारा रक्तदान शिविर लगाया गया जिसमें कार्यकर्ताओं ने रक्तदान किया है। इससे जो गरीब लोग है जिनकी रक्त के कारण जान जाती थी, सपा के कार्यकर्ताओं ने उनकी जान बचाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के जन्मदिन को वह एक संकल्प दिवस के रूप में मना रहे है और सभी कार्यकर्ता यह संकल्प लेंगे 2017 में हम लोग पुनः समाजवादी पार्टी की सरकार बनायेंगे।
जन्मदिन के अवसर पर जिलाध्यक्ष हवलदार यादव, मंत्री वसीम अहमद, नफीस अहमद, विधायक अभय नारायण पटेल, आलमबदी, पूर्व सांसद नंदकिशोर यादव एवं एस0के0 सत्येन, राजेश गिरी सहित सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद रहे। वहीँ लालगंज नगर पंचायत चेयरमैन प्रमिला यादव के आवास पर भी प्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय अखिलेश यादव के 43 वें जन्म दिन पर विधायक बेचई सरोज व चेयरमैन प्रतिनिधि शरद यादव ने कार्यकर्ताओं के साथ केक काटकर उनके दीर्घायु होने की कामना की। इस अवसर पर चन्दन सिंह प्रधान, गुलशाद अहमद, कमलेश पहाड़िया, प्रदीप यादव, अनिल यादव, सुशील यादव , नूरआलम, वीरेन्द्र मौर्य, पप्पू यादव, जेपी यादव, गुलाब यादव आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे। विधानसभा मुबारकपुर के प्रत्याशी रामदर्शन यादव के नेतृत्व में सपाजनों ने मरीजो को फल वितरण कर उनसे कुशल छेम् पूछा। इस अवसर रामदर्शन यादव ने कहा कि इसे तरह के पुनीत कार्य करने से ही हमारे युवा मुख़्यमंत्री की आयु दिन दोगुनी रात चौगुनी बढ़ेगी। इस अवसर पर लालचंद बाबू जी , दलसिंगार यादव, डॉ आर पी सिंह, कमला कान्त यादव, मोनू यादव आदि लोग उपस्थित थे।

Blogger Comment
Facebook Comment